भारत में आपके लिए 10 बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) | इन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के साथ अब होगा आपका सफर आसान | पेट्रोल की झंझट खत्म
भारत अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक मोटर की तरफ रुख कर रहा है। भारत सरकार भी electric मोटर को बढ़ावा दे रही है। इस समय लगभग सभी बड़ी ऑटो कंपनियां केवल गाड़ी ही नहीं, बल्कि स्कूटर और बाइकों को भी इलेक्ट्रिक बना रही हैं। इन सभी बदलावों के साथ बस कुछ ही सालों में पेट्रोल और डीज़ल वाहनों की संख्या कम होना निश्चित है।
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग जोरो शोरों पर है, क्योकि इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक नहीं अनेकों फयदे है| बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीज़ल का दाम असमान छू रहे है | ऐसा में आम आदमी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ रुख कर रहे है जोकि eco फ्रेंडली होने के साथ साथ पॉकेट फ्रेंडली भी कम है|
भारत में कई प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं, जिनमें कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें चलाने के लिए आपके पास लाइसेंस की भी आवश्यकता नहीं होती है। इस सूची में, हमने उन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शामिल किया है जो भारत में एक औसत स्कूटर उपयोगकर्ता की दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जो भारत में उपलब्ध हैं (Best electric bikes and scooters in India)
Revolt RV 400: Revolt RV400 एक इलेक्ट्रिक बाइक है जिसकी कीमत 90,799 रूपये है| इसमें आपको 3.24KWh की बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज होने में 4.5 घंटे समय लेती है। इसमें 150 कि.मी तक की रेंज मिलती है, जो काफी अट्रैक्टिव है लेकिन यहां मोड(mode) अलग-अलग हैं।
Revolt RV400 को फुल चार्ज पर आप ईको मोड (eco mode) के साथ 150 कि.मी. तक चला सकते हैं, नार्मल मोड (normal mode) पर इसकी रेंज 100 किलोमीटर है और स्पोर्ट्स मोड (sports mode) पर ये 80 कि.मी. तक चल जाती है। इसकी अधिकतम स्पीड 85कि.मी./घंटा है। ये बाइक 150 किलो तक वज़न लेकर चल सकती है।
TVS iQube Electric: टीवीएस भारत में दुपहिया वाहनों की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है| अगर आप भी बाइक या स्कूटर के शौक ही न होंगे तो कहीं ना कहीं आपके घरों में भी टीवीएस की कोई ना कोई मोटर गाड़ी जरूर मिल जाएगी| ऐसे में टीवीएस ने भी इलेक्ट्रिक मोटर के क्षेत्र में अपना पहला कदम रख दिया है| टीवीएस ने iQube Electric स्कूटर के साथ धमाकेदार शुरुआत की है| इसके साथ ही साथ मार्केट में आपको iQube लेटेस्ट वर्जन मिल जाएंगे| iQube, iQube S, iQube ST जिनकी अलग-अलग विशेषताएं हैं जो आपको नीचे निम्न प्रकार से मिल जाएंगे|
iQube: इस स्कूटर में 4.4kW की मोटर है, अधिकतम स्पीड 78किमी/घंटा है और फुल चार्ज होने पर रेंज 75 कि.मी. की है। लगभग 5 घंटे में इसकी बैटरी 80% तक चार्ज होती है।
iQube S: इस की अधिकतम स्पीड 78 किमी/घंटा है और फुल चार्ज होने पर रेंज 100 कि.मी. की है। लगभग 5 घंटे में इसकी बैटरी 80% तक चार्ज होती है।
iQube S: इस की अधिकतम स्पीड 82 किमी/घंटा है और फुल चार्ज होने पर रेंज 145 कि.मी. की है। लगभग 4 घंटे में इसकी बैटरी 80% तक चार्ज होती है।
TVS iQube Electric का एक्स-शोरूम दाम 1,00,777 रूपए है और कंपनी इसका चार्जर अलग से 11,238 रूपए में बेच रही है।
Ather 450X: Ather भारत में उपलब्ध सबसे बेहतर दु-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में शुमार है। हाल ही में लॉन्च हुए हैं। Ather 450X का डिज़ाइन बेहद स्टाइलिश और स्लीक है। फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लेती है। फूल चार्ज होने पर ये 116km तक चल जाती है। इसकी अधिकतम स्पीड 80कि.मी./घंटा है। इसमें आपको सामने 7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जहां से आप सारे कंट्रोल अपने अनुसार सेट कर सकते है।
Ather 450 plus का एक्स-शोरूम प्राइस (कीमत) 1.34 लाख रूपए है। Ather 450X का एक्स-शोरूम प्राइस (कीमत) 1.55 लाख रूपए है|
Simple One: 15 अगस्त 2021 को भारत में दो नई EV स्टार्टअप कंपनी ओला इलेक्ट्रिक और सिंपल एनर्जी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए। इस दरमियां ओला इलेक्ट्रिक ने ओला S1 और ओला X1 प्रो के जरिये मार्केट में अपनी जगह बना ली, लेकिन सिंपल वन का अब तक लोगों को इंतजार है। हालांकि, अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स के साथ ही जबरदस्त रेंज वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की देश के 13 शहरों में राइड शुरू होने वाली है।
कीमत और खासियत
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.09 लाख रुपये से लेकर 1.44 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। लुक और फीचर्स की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर देखने में काफी स्पोर्टी है। सिंपल वन के कंट्रोल बटन्स काफी शानदार और बड़े-बड़े हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 30 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, 7 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ओटीए अपडेट्स, जियो फेंसिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ही वीइकल ट्रैकिंग टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और डॉक्यूमेंट स्टोरेज समेत कई खास फीचर्स हैं|
Hero Electric Photon: